फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two year old children, pregnant will be vaccinated

दो साल के बच्चों, गर्भवती का होगा टीकाकरण

Thu, 05 May 2022 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two year old children, pregnant will be vaccinated
नगर के हकिकतपुरा स्थित शिवमंदिर पर मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण का फीता काटकर शुभारंभ करते सीएमओ ? - फोटो : MAU
मऊ। नियमित टीकाकरण से छूटे दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती के टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण का शुभारंभ हकीकतपुरा के शिव मंदिर से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसएन दूबे ने टीकाकरण सत्र स्थल पर बच्चे को पोलियो का ड्राप पिला कर किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसन दुबे ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष अभियान को शुरू करने का उद्देश्य नियमित टीकाकरण से छूटे दोवर्ष तक के बच्चों और गर्भवती का टीकाकरण करना है। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित टीका करवाते रहना चाहिए। क्षेत्र के सभी लोग इस अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने कहा कि टीकाकरण के द्वारा गर्भवती को टिटनेस व वयस्क डिप्थीरिया (टीडी) से तथा दो वर्ष तक की आयु के बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। दोवर्ष तक के बच्चों को मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत टीबी, गलघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, खसरा, हेपेटाइटिस बी, डायरिया, दिमागी, बुखार, रूबेला तथा निमोनिया से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। अभियान में कुल 11,774 बच्चों के साथ 2860 गर्भवती टीकाकरण का लक्ष्य है। कार्यक्रम में शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ यूनिसेफ के सौरभ सिंह, डब्ल्यूएचओ के डॉ. पदम जैन, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर देवेंद्र यादव, कोर ग्रुप के शमशेर अली, अमित सिंह यूएनडीपी से कामाख्या मौर्य, एचईओ विष्णु विजय प्रताप आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed