फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two women died in a road accident

Mau News: मैहरदेवी दर्शन करने गईं दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत

Sun, 25 Jun 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two women died in a road accident
मऊ। दर्शन करने के लिए मध्य प्रदेश स्थित मैहरदेवी के दर्शन के लिए गईं जिले के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत रैनी गांव निवासी दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। सतना जिले के अमरपाटन में एनएच-30 पर शनिवार की भोर में हादसा हुआ। घटना से गांव में मातम पसर गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य सतना के लिए रवाना हो गए। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रैनी निवासी शशि राय ने बताया कि वह सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। गत दिनों उनकी पत्नी उपमा (42) और बेटी गुल्लू को लेकर छोटी बहन आजमगढ़ निवासी निक्की राय पत्नी उदय प्रताप राय के परिवार के साथ दर्शन करने के लिए कार से मैहरदेवी दर्शन के लिए निकलीं थीं। दर्शन कर सभी वापस कर लौट रहे थे। सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के नादन टोला के पास नेशनल हाईवे -30 पर शनिवार को भोर में करीब पांच बजे कार का अगला पहिया पंक्चर हो गया।
विज्ञापन

जिसके बाद सभी कार से बाहर निकलकर सड़क के किनारे खड़े हो गए। उदय प्रताप कार का टायर बदल रहे थे, इस बीच पीछे से आए एक मिनी ट्रक के चालक ने उन्हें परेशान देख कर अपना वाहन रोक दिया और मदद करने लगा। इसी बीच पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने मिनी ट्रक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से मिनी ट्रक आगे खड़ी कार से जा टकराया और पलट गया। हादसे में सड़क किनारे बैठी उपमा राय और निक्की भी चपेट में आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उदय प्रताप घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और क्लीनर वाहन छोड़ कर भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अमरपाटन थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया।
विज्ञापन

रैनी गांव में उपमा के परिजन उसके वापस आने का इंतजार में थे। इस बीच शनिवार की सुबह जैसे ही इस हादसे में उसकी और बहन की मौत की सूचना मिली घर पर मातम पसर गया। हादसे से निक्की के गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद उपमा के पति शशि राय को अधिवक्ताओं ने ढांढस बंधाते दिखे। हादसे में घायल उदय प्रताप पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed