फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two special trains will run from Mau to Punjab and Gujarat for four months.

Mau News: चार महीने तक मऊ से पंजाब और गुजरात के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Tue, 31 Mar 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will run from Mau to Punjab and Gujarat for four months.
मऊ से पंजाब और गुजरात के लिए अप्रैल से जुलाई तक दो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इससे गर्मी के दिनों में ट्रेन में भीड़ कम होगी और यात्री सीट पर बैठकर अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनें मऊ से अंबाला और वालसाड़ तक जाएंगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मऊ-अंबाला-मऊ स्पेशल ट्रेन (05301/05302) मऊ से बृहस्पतिवार को और अंबाला से शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन

मऊ-वालसाड़-मऊ स्पेशल ट्रेन (05017/05018) मऊ से शनिवार को और वालसाड़ से रविवार को चलेगी।
अंबाला स्पेशल :

यह ट्रेन 2 अप्रैल से 16 जुलाई तक मऊ से भोर में चार बजे रवाना होगी। यह बेल्थरारोड, भटनी, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, भुसावल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत और पानीपत होते हुए अंबाला पहुंचेगी। फिर इसी रास्ते मऊ लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वालसाड़ स्पेशल :

यह ट्रेन 5 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर शनिवार को मऊ से भोर में 3:45 बजे रवाना होगी। यह बेल्थरारोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, इदगाह आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागड़ा, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए वालसाड़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed