{"_id":"5feb6af48ebc3e4357141542","slug":"two-soldiers-molest-a-woman-by-a-soldier-mau-news-vns5662142200","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सिपाही ने दो सिपाहियों ने किया छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सिपाही ने दो सिपाहियों ने किया छेड़छाड़
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर चट्टी के पास सोमवार की रात लगभग दस बजे दो सिपाहियों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ किया। आरोप है कि नशे में धुत एक सिपाही ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के पति ने विरोध किया तो सिपाहियों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी एक युवक फुटपाथ पर अंडे और सब्जी बेंचता है। युवक की 24 वर्षीय पत्नी को सोमवार की रात लगभग दस बजे पेर्ट में दर्द होने लगा। अंडा विक्रेता युवक बाइक से अपनी पत्नी को लेकर मऊ दवा लेने आ रहा था। सुल्तानपुर चट्टी पर पहुंचते ही अंडा विक्रेता को लगा कि उसकी फुटपाथ की दुकान से प्लास्टिक खिसक गया है। उसने पत्नी को बाइक से उतारकर दुकान की प्लास्टिक ठीक करने लगा। इसी बीच बाइक से दो सिपाही वहां पहुंच गए। सड़क के किनारे महिला को अकेली देख सिपाहियों ने बाइक रोक दी। एक सिपाही उसके नजदीक जाकर पूछा कि इतनी रात को अकेली कहां जा रही हो। महिला कुछ बोलती, इसके पहले ही सिपाही महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उधर महिला के पति ने जब सिपाहियों की इस हरकत का विरोध किया तो एक सिपाही उसकी जमकर पिटाई कर दिया। देर रात हुई इस घटना से भयभीत अंडा विक्रेता वहां से चला गया। मंगलवार को अंडा विक्रेता अपनी पत्नी को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान से मिला। एसपी ने दंपती को आश्वासन दिया कि प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। इस बाबत एसपी का कहना है कि प्रकरण की जांच सीओ सिटी को दी गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।