फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two robbers involved in robbery from bank employee arrested

बैंक कर्मचारी से लूट में शामिल दो लुटेरे गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Two robbers involved in robbery from bank employee arrested
घोसी। मधुबन रोड जामडीह के समीप पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी से अगस्त में हुई दस हजार और मोबाइल की छिनैती मामले का पुलिस ने खुलासा किया। छिनैती में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पणघा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को जिले में लेकर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

मधुबन थाने क्षेत्र के कोतवालपुर निवासी अशोक यादव पंजाब नेशनल बैंक के मंडलीय कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत हैं। वह दो अगस्त की रात्रि में कार्यालय से घोसी होते हुए अपने घर जा रहे थे। जामडीह के पहले सुनसान जगह पर दो मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने उनसे छिनैती की। अशोक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

इस बीच जांच अधिकारी उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव को सर्विलांस एवं मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी कोपागंज थाने क्षेत्र के पश्चिम पट्टी इंदारा निवासी मान सिंह एवं कोपागंज थाने क्षेत्र के ही मोहम्मदपुर निवासी धर्मेंद्र राजभर महाराष्ट्र के ठाणे के पणघा में हैं। बदमाशों की लोकेशन मिलने पर एसआई प्रताप नारायण यादव ने हमराहियों के साथ ठाणे पहुंच दोनों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां न्यायालय में पेशकर ट्रांजिट रिमांड की मांग की। ट्रांजिट रिमांड मिलने पर पुलिस दोनों को लेकर जिले में पहुंची। छिनैती के दस हजार रुपये बदमाशों ने आपस में बांटकर खर्च कर डाले। उनके पास रुपये नहीं मिलेे। विवेचक ने बताया कि इस मामले में अभी दो अन्य बदमाश पकड़ से बाहर हैं। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि बाकी बचे दोनों बदमाशों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed