{"_id":"67acde199422e5203d012c9b","slug":"two-religious-places-will-be-renovated-with-rs-3-crore-66-lakh-mau-news-c-295-1-mau1001-124027-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तीन करोड़ 66 लाख से दो धार्मिक स्थलों का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तीन करोड़ 66 लाख से दो धार्मिक स्थलों का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
मऊ/मधुुबन। जिले के दो धार्मिक स्थलों की सुंदरीकरण को लेकर जल्द ही कवायद शुरू होगा। शासन ने इसको लेकर वंदन योजना के तहत तीन करोड़ 66 लाख की राशि का बजट जारी किया गया।
इसमें नगर क्षेत्र का एक धार्मिक स्थल तो दूसरा मधुबन नगर पंचायत का एक धार्मिक स्थल शामिल है।
शासन द्वारा हर जिले से योजना के तहत जनपद के धार्मिक, सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक स्थलों के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। जिसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से दस से ज्यादा धार्मिक स्थलों की सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जहां मऊ नगर पालिका क्षेत्र के श्रीराम मंदिर रामघाट और मधुबन नगर पंचायत के शिवपुर पांती स्थित जटाधारी शिव मंदिर कोचिह्नित किया गया।
जहां इन दोनों धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं से संबंधित कार्य के लिए 3 करोड़ 66 लाख 25 हजार रुपये मंजूर किए हैं। इसमें श्रीराम मंदिर रामघाट के लिए दो करोड़ और जटाधारी शिव मंदिर के लिए 1 करोड़ 66 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत हुए है।
विज्ञापन
यह दोनों स्थल जिले के बेहद प्रसिद्ध धार्मिक स्थल होने के चलते यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु साल भर आते रहते हैं।
इस सुंदरीकरण के तहत भक्तगणों की सुविधाओं को लेकर इन दोनों स्थलों पर जाने वाले मार्ग, शौचालय, एक भव्य सभागार का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग, संपूर्ण स्थल पर सुंदर लाईटिंग, धार्मिक स्थलों की दीवारों पर टाइल एवं पत्थर तथा फर्श का कार्य होगा।