{"_id":"5bf59665bdec2269867204b2","slug":"two-people-including-doctors-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में चिकित्सक समेत दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में चिकित्सक समेत दो की गई जान
mau
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
accidents
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीाबाजार थाना क्षेत्र के कुसुम्हां बाजार में होमियोपैथी डिस्पेंसरी चलाने वाले एक चिकित्सक की रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार में मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ कार पर सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं थाना क्षेत्र के ही अहिरानी पुलिस बूथ के पास बुधवार को सुबह ऑटो पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर में बाइक सवार तीन लोग जूप की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के बरहज बाजार कोतवाली क्षेत्र के तितौली गांव निवासी डा. अशरफ कुसुम्हा बाजार में होम्योपैथी की प्रैक्टिस करते थे। 20 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे कुसुम्हां से डा. अशरफ कार से अपनी ससुराल आजमगढ़ जिले के चक लाल चंद चौरा गए थे। उसी दिन शाम को वह वापस कुसुम्हां वापस लौट रहे थे। देर शाम 8 बजे रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार में सामने से आ रही ट्रक ने चिकित्सक की कार को टक्कर मार दिया। घटना में चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोहम्मदपुर दुबौली निवासी शहजाद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आजमगढ़ में वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
उधर, अहिरानी पुलिस बूथ के सामने नेशनल हाईवे 29 पर बुधवार को सुबह सवारियों से भरी एक टेंपो पलट गई। घटना में रामपुर धनौली निवासी सुरेंद्र राय (50 ) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि घायलों को ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरी घाट पहुंचाया । डाक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ऑटो को थाने ले आई।
विज्ञापन
वहीं, मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर निवासी अशोक (40) पुत्र सोमर बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे बाइक से मधुबन आया हुआ था। बाइक पर अपने पुत्र आलोक (15) व प्रेमज्योति देवी पत्नी अमर प्रकाश को लेकर मधुबन से घर आ रहा था। जैसे ही बाइक बौला पुल के समीप पहुंची। पीछे से तेज रफ्तार आ रही पिकअप जीप अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारकर भाग निकली। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए। घायलों को आस-पास के लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। इसमें प्रेमज्योति देवी की हालत गंभीर देख डॉकटर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।