फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two passports made with forged documents, FIR registered

Mau News: कूटरचित दस्तावेजों से बनवाए दो पासपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two passports made with forged documents, FIR registered
कूटरचित दस्तावेजों के सहारे दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में उपनिरीक्षक पंकज सिंह यादव की तहरीर पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने सुरेशचंद्र यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एलआईयू की रिपोर्ट और एसपी के आदेश पर सीओ घोसी ने मामले की जांच की, जिसमें फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। जांच में पाया गया कि थाना क्षेत्र के बरकोला गांव निवासी सुरेशचंद्र यादव ने पहले 16 दिसंबर 2009 को पासपोर्ट बनवाया था, जो 15 दिसंबर 2019 को समाप्त हो गया।
विज्ञापन

पहले पासपोर्ट में उनका नाम सुरेश चंद यादव और जन्मतिथि 01 जनवरी 1973 दर्ज थी। इसके बाद उन्होंने माता-पिता और पता अलग दिखाकर 01 जनवरी 2023 को दूसरा पासपोर्ट बनवाया, जिसमें जन्मतिथि 01 जनवरी 1983 दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभिलेखों में फेरबदल कर पासपोर्ट बनवाया गया है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed