फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two new buses of the corporation joined the fleet of Mau depot, number of buses increased to 53.

Mau News: मऊ डिपो के बेड़े में शामिल हुईं निगम की दो नई बसें, 53 हुई बसों की संख्या

Tue, 12 Mar 2024 11:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
Two new buses of the corporation joined the fleet of Mau depot, number of buses increased to 53.
मऊ। मऊ डिपो के बेड़े में दो निगम की दो नई बसों को शामिल किया गया है। अब बसों की संख्या 53 हो गई है। ये बसें शाम को छह बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए लखनऊ से कानपुर के लिए जा रही हैं। इससे शाम को लखनऊ और कानपुर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। रोडवेज की आय भी बढ़ेगी। पहले शाम को मऊ डिपो की एक भी बस इस रूट पर नहीं चलती थी। यात्रियों को मजबूरन आजमगढ़ जाकर बस पकड़ना पड़ता था। वर्तमान में डिपो में निगम की 43 बसें हो गई हैं। नौ बसें अनुबंधित हैं। इन बसों का संचालन 12 रूटों पर होता है। अब तक सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुए लखनऊ कानपुर के लिए रवाना हो जाती थीं। लेकिन अब शाम को रोडवेज बस से यात्रा करने वालों को भी इन बसों के चलने से काफी राहत मिलेगी। ये बस आजमगढ़ बस स्टेशन पहुंचेगी वहां से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लखनऊ पहुंचेगी। उसके बाद कानपुर के लिए रवाना होंगी। मऊ डिपो से हर रोज लगभग सात हजार से अधिक लोग यात्रा करते हैं। होली पर रोडवेज के यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इन दिनों ट्रेनों में काफी भीड़ भाड़ होती है। सीट मिलना बहुत मुश्किल होता है। 300 से 400 किलोमीटर तक का सफर करने के लिए लोग रोडवेज बसों को ही प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में इन बसों को लखनऊ, कानपुर रूट पर चलाने का फैसला उपयुक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed