फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two miscreants arrested for robbing mobile from tutor

ट्यूटर से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for robbing mobile from tutor
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुसरदह मोड़ से बच्चों को पढ़ाकर लौट रहे एक शिक्षक से 21 जुलाई की शाम को लगभग पौने आठ बजे मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दो दिनों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों बदमाश सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कसारी गांव के निवासी हैं। मुसरदह मुहल्ला निवासी विकास वर्मा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर बृृहस्पतिवार की शाम को अपने घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर मुसरदह मोड़ पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोककर मोबाइल छीन लिया। विकास ने उनकी बाइक का नंबर पढ़ लिया। शिक्षक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शनिवार को बलिया तिराहे से दोनों लुटेरों को गिरफ्तार किया। इस बाबत कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि मोबाइल लूट की घटना में शामिल दोनों बदमाशों को घटना के दो दिनों के अंदर ही पकड़कर मोबाइल बरामद कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed