{"_id":"623a13909b035e6df5745c69","slug":"two-men-running-away-with-minor-girls-arrested-mau-news-vns6444088143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़कियों को लेकर भाग रहे दो शोहदे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़कियों को लेकर भाग रहे दो शोहदे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के पूरा बाजार से सोमवार की दोपहर दो नाबालिग लड़कियों को कार में अपहृत करके भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयोग कार को सीज कर दिया है। पकड़े गए दोनों शोहदे दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस ने दोनों का चालान मंगलवार को कर दिया।
क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर निवासी दो नाबालिग बहनें सोमवार की दोपहर पूराबाजार में मार्केट में सामान लेने गई थीं। अभी वह बाजार के पास सड़क के किनारे खड़ी ही थीं कि दो युवक उन दोनों को जबरदस्ती खींचकर अपनी डिजायर कार में बिठाकर भागने लगे। इस घटना को लड़कियों के भाई ने दूर से देख लिया। उसने तत्काल रैनी में मौजूद अपने कुछ लोगों को फोन इस घटना की जानकारी देते हुए शोहदों को पकड़ने की गुहार लगाई। इधर कार जब रैनी पहुंची तो पहले से इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने कार को घेर कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने मामला कोपागंज थाना क्षेत्र का बताकर कोपागंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए दोनों शोहदे दक्षिण टोला थाने के बैजापुर निवासी मोहम्मद अयूब और कासिमपुर निवासी मोहम्मद शाहिद बताए गए। लड़कियों के भाई ने दो लोगों नाम तहरीर दिया। मंगलवार को पुलिस ने घटना में शामिल कार को सीज कर दिया। पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज आरोपियों अयूब और शाहिद का चालान कर दिया।