फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two including student killed in collision between two bikes

Mau News: दो बाइकों की टक्कर में छात्र सहित दो की मौत

Wed, 10 Jul 2024 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two including student killed in collision between two bikes
रानीपुर। क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर बुधवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे एक छात्र सहित दो की मौत हो गई।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना के अछार गांव निवासी शिवानंद (28) पुत्र मनोज राम अपनी बाइक से अपने भाई के ससुराल चकभीखा गांव जा रहा रहा था। वह डी फार्मा का छात्र था। जबकि दूसरी तरफ आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना के गुजरपार गांव निवासी निरंजन (27) पुत्र अवधू अपने गांव से रानीपुर की तरफ आ रहा था। अभी दोनाें रानीपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर शमसाबाद गांव के पास पहुंचे थे कि दोनों की बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण आमने- सामने टक्कर गई। दोनों बाइक की टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आस- पास के लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक शिवानंद की मौके पर ही मौत हो गई थी। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वही गंभीर रूप से घायल निरंजन को एंबुलेंस की मदद से मुहम्मदाबाद सीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों के पास मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस ने दोनों की पहचान की और तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद आजमगढ़ निवासी मृतक में के परिजन मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर पहुंचे, जबकि अछार गांव निवासी के मृ़तक रानीपुर थाना पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।



--------------------------
विज्ञापन




दो युवकों की मौत से परिजन थे बेहाल



रानीपुर। थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर हुए हादसे में दो परिवार के दो युवकों की मौत से दोनों के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। एक तरफ मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी तो दूसरी तरफ रानीपुर थाने पर चीख पुकार मची रही। सीएचसी पर पहुंची पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाई कर दोनों शवों को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed