{"_id":"646a6b4a9076d1cf2c000ed4","slug":"two-houses-caught-fire-due-to-the-spark-coming-out-of-the-stove-loss-of-lakhs-mau-news-c-20-1-216141-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चूल्हे की निकली चिंगारी से दो मकानों में लगी आग, लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चूल्हे की निकली चिंगारी से दो मकानों में लगी आग, लाखों की क्षति
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के सहरोज ग्राम पंचायत के मेघई गांव में शनिवार की देर रात चूल्हे की निकली चिंगारी से दो घरों में आग लग गई। परिवार के सदस्य जब तक कुछ समझ पाते जब तक आग ने दोनों घरों को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। उधर, अगलगी की घटना में दोनों परिवारों का सबकुछ जलकर राख हो गया। ओमप्रकाश पुत्र धुरई ग्राम सभा शहरोज के पुरवा मेघई शहरोज के सिवान में खपरैल का मकान बना कर रहता है। शनिवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे घर के चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी बीच चूल्हे की आग से निकली चिंगारी से खपरैल में आग लग गई। देखते-देखते आग की ऊंची ऊंची लपटे निकलने लगी। किसी तरह ओमप्रकाश और उसके परिवार के सदस्य घर के लोग बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। आग की लपट देख गांव वाले आग बुझाने के लिए दौड़े तब तक आग विकराल रूप लेकर बगल में स्थित, रामबदन पुत्र धुक्कू के खपरैल को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीण जबतक आग पर काबू पाते तब तक ओम प्रकाश का घर में रखा 35 हजार नगद पानी का इंजन, चारा मशीन, पांच क्विंटल अनाज और रामबदन का चार क्विंटल अनाज, भूसा, कपड़ा सहित घर-गृहस्थी का सारा का सारा समान जलकर राख हो गया। इस घटना से दोनों परिवार के सामने परिवार चलाने में समस्या आ गई है। दोनों परिवार अब टेंट में रहने के लिए मजबूर हैं।
इनसेट
दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच सकी घटनास्थल पर
कोपागंज। आग का विकराल रूप देखकर ग्रामीणों ने अग्निशमन दल को सूचना दी, लेकिन अग्निशमन दल घर से काफी दूर ही रास्ता नहीं होने के चलते रुक गया। ग्रामीणों को ही किसी प्रकार आग बुझानी पड़ी।
विज्ञापन
इनसेट
दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच सकी घटनास्थल पर
कोपागंज। आग का विकराल रूप देखकर ग्रामीणों ने अग्निशमन दल को सूचना दी, लेकिन अग्निशमन दल घर से काफी दूर ही रास्ता नहीं होने के चलते रुक गया। ग्रामीणों को ही किसी प्रकार आग बुझानी पड़ी।
विज्ञापन