फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two hours later, the police found the prime candidate's husband

दो घंटे में ही पुलिस ने खोज निकाला अगवा प्रत्याशी को

Sat, 17 Apr 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two hours later, the police found the prime candidate's husband
बढुआ गोदाम। सराय लखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव से शुक्रवार की रात प्रधान पद के प्रत्याशी के पति पद्माकर राय को अगवा किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने घटना के दो घंटे के अंदर पद्माकर को ढूंढ निकाला। पुलिस मामले में जमीन क्रय को लेकर दो पार्टनरों में विवाद का मामला बता रही है। इस घटना से चुनाव का कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जमीन क्रय को लेकर दो पार्टनरों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दूसरा पार्टनर पद्माकर को उसके घर से गाड़ी पर ले गया था। इस घटना का चुनावों से कोई लेना देना नहीं हैं। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि घटना के दो घंटे बाद ही रानीपुर थाना क्षेत्र के दौलसेपुर गांव के पास रास्ते में पद्माकर राय मिल गए। पद्माकर राय ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ग्राम प्रधान पद की उम्मीदवार हैं। वह जमीन खरीद का काम करते हैं और उनका अपने पार्टनर से पैसे के लेन देने का विवाद चल रहा था। घर पर विवाद के डर से दोनों गांव से दूर चले गए थे। गांव में शोर हो गया कि प्रधान प्रत्याशी के पति का अपहरण हो गया है। इसी बीच किसी ने सीओ सिटी धनंजय मिश्रा और सरायलखंसी थाना प्रभारी राम सिंह को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। दो घंटे बाद पद्माकर राय पुलिस को रास्ते में मिले। बताया कि जमीन की खरीद के मामले में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था जो अब सुलझ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed