फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two bike riders doing stunts after chasing them for one kilometer were challaned

Mau News: एक किमी पीछा कर स्टंट कर रहे दो बाइक चालकों का चालान

Fri, 15 Aug 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders doing stunts after chasing them for one kilometer were challaned
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को सड़क पर बाइक पर स्टंट करने वाले दो बाइक चालकों का एक किमी तक पीछा करने के बाद पकड़ कर चालान किया। इससे पहले इन दोनों ने पुलिस से बचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने एक किमी पीछा कर यह कार्रवाई की। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में दो युवक अलग-अलग बाइक पर तेज गति से कोतवाली से मऊ की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। उनकी उम्र लगभग 20 वर्ष के आसपास होगी। पिकेट पर तैनात पुलिस ने दोनों बाइकों को रोकने का इशारा किया। मगर रुकने के बजाय रफ्तार तेज कर दिए पुलिस ने पीछा किया दोनों वाहनों पर बैठे हुए एक-एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर कूद कर फरार हो गए। लेकिन दोनों चालक को पुलिस ने एक किमी पीछा करने के बाद पकड़ा। बाइक के साथ दोनों को कोतवाली ले आया गया। चालान करते हुए उनकी बाइक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed