{"_id":"697126b920e04d71210cccaa","slug":"two-arrested-for-selling-liquor-at-inflated-prices-before-the-scheduled-time-mau-news-c-295-1-mau1002-139664-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: समय से पहले अधिक दाम पर शराब बेचने में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: समय से पहले अधिक दाम पर शराब बेचने में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
चिरैयाकोट में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब बेचते पकड़े गए दो युवक।
शराब की बिक्री के लिए तय समय से पहले दुकान खोलकर देशी शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए राधेश्याम मिश्रा और शिवचंद चौहान को गिरफ्तार किया। दोनाें के खिलाफ थाना चिरैयाकोट में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजा गया।
बीते 19 जनवरी को पेज नंबर दो पर मुहम्मदाबाद गोहना के कैलेंडर तिराहे के पास सुबह से बिक रही शराब, एमआरपी से ज्यादा ले रहे दाम नामक शीर्षक ने खबर का प्रकाशन किया था।
खबर के प्रकाशन के बाद डीएम प्रवीण कुमार मिश्र ने मामले को संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग को शराब बिक्री की दुकानों की चेकिंग करने का निर्देश दिया।
बुधवार को आबकारी विभाग मुहम्मदाबाद गोहना की टीम ने आबकारी निरीक्षक बजरंगी चौरसिया के नेतृत्व में दुकानों की चेकिंग की। टीम ने मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में प्रातः 6 बजे से बस्ती, काझा, कमथरी चट्टी की दुकानों पर गोपनीय रूप से खरीदारी करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
देसी शराब की दुकान कमथरी चट्टी के बगल से अधिकृत विक्रेता राधेश्याम मिश्रा और कैंटीन संचालक शिवचंद चौहान अधिक पैसे लेकर देशी शराब की बिक्री करते पकड़े गए। दोनों के खिलाफ चिरैयाकोट थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी मुहम्मद असलम ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमानुसार शराब बिक्री न करने वाली दुकानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में आबकारी विभाग के प्रधान आबकारी सिपाही संजय यादव, अभिषेक यादव एवं किरण यादव शामिल थे।