फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two accused of assaulting JCB operator arrested

जेसीबी संचालक से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Dec 2020 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Two accused of assaulting JCB operator arrested
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा रेलवे क्रासिंग के पास जेसीबी संचालक से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर मारपीट में घायल संचालक की हालात बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इंदारा निवासी अरविंद यादव पुत्र स्व. विजयबहादुर को बीते बुधवार की शाम जेसीबी चलाने के विवाद को लेकर कमलेश और उसके साथी प्रदीप, रविंद्र और रामसरीख और एक अज्ञात ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिव्यांग होने के चलते अरविंद आरोपियों का विरोध तक नहीं कर सका। मारपीट से अरविंद बेहोश हो गया, उसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक कर आरोपी फरार हो गए थे। उधर घायल को परिजनों ने सीएचसी कोपागंज में लाकर उसे भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को घायल जेसीबी संचालक की मॉ ज्ञानमती यादव की तहरीर पर पुलिस ने पांचों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। देर रात ही पुलिस ने पूर्वी केबिन इंदारा के पास प्रदीप यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी हसनपुर थाना सरायलखंसी और कमलेश चौहान निवासी नवापुरा थाना कोपागंज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed