{"_id":"693ef0190c43c1151001e410","slug":"twin-babies-were-snatched-away-and-the-mother-was-driven-out-of-the-house-a-first-information-report-fir-has-been-registered-against-nine-people-including-the-husband-mau-news-c-295-1-mau1002-137684-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जुड़वा बच्चों को छीनकर मां को घर से भगाया, पति सहित नौ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जुड़वा बच्चों को छीनकर मां को घर से भगाया, पति सहित नौ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बढुआगोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवा गांव निवासी गुंजन चौहान की तहरीर व एसपी के आदेश पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम पति सहित नौ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोप है कि ससुराल वालों ने गुंजन के साथ मारपीट की, चार महीने के जुड़वा बच्चों को जबरदस्ती अपने पास रख लिए और उन्हें घर से निकाल दिए। प्राथमिकी के अनुसार गुंजन की शादी 12 जुलाई 2024 को हरियाणा के भिवानी जनपद के तोशाम थाना क्षेत्र के गारपुरा गांव निवासी अजय महला के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वालों का व्यवहार सही नहीं रहा। बात बात पर ताना मारते और घर से भगाने की धमकी देने लगे। शादी के कुछ माह बाद ही वो गर्भवती हो गई। ननद संतोष और सास परमेश्वरी ने कई बार कहा कि बच्चा होने पर उसे घर से भगा देंगे और बच्चा रख लेंगे। 5 मार्च को गुंजन ने जुड़वा बच्चों बेटे और बेटी को जन्म दिया। 10 दिन की बेटी को ननद संतोष अपने पास दिल्ली लेकर चली गई और बेटे कोे सास ने अपने पास रख लिया।
पति अजय महला, सास परमेश्वरी, ससुर ओमप्रकाश, ननद संतोष, सुनीता, सुमन, देवर रविंद्र, देवरानी बाला और ननद का दीपक आए दिन मारपीट करते और घर से भाग जाने के लिए कहते हैं। कुछ दिन पहले ही सभी ने मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तोशाम स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती हो गया, हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने भिवानी जिला अस्पताल में रेफर कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बयान लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी बहन अर्पिता चौहान और भाई विशाल चौहान ससुराल आये तो सभी ने मिलकर उनके साथ अभद्रता की और गाली देते हुए भगा दिया। भाई बहन ने तोशाम थाना में पहुंचकर तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को फोन करके और पत्र के माध्यम से सूचना भेजकर बुलाया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।