फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Turnover of vendors limited to five to ten percent

वेंडरों का कारोबार पांच से दस फीसदी पर सिमटा

Sun, 04 Apr 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Turnover of vendors limited to five to ten percent
रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामग्रियों के स्टाल पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : MAU
मऊ। कोरोना संकट के चलते कुछ रूटों पर सीमित विशेष ट्रेनें चलने से स्टेशन के वेंडरों का धंधा पांच से दस फीसदी पर सिमट गया है। कोरोना के चलते अधिकतर यात्री घर से ही खाने का सामान लेकर चल रहे हैं जिससे प्लेटफार्म के स्टारों पर बिक्री काफी कम हो रही है। वेंडरों का कहना है कि पैसेंजर ट्रेनें चलें तो स्थिति सुधरेगी।
विज्ञापन

गत वर्ष 25 मार्च से लॉकडाउन के बाद कई महीनों तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा। अब गिनती की कुछ विशेष ट्रेनें ही चल रही हैं। पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। कोरोना के चलेत यात्री खाने पीने का खुला सामान नहीं खरीद रहे हैं। इसके चलते स्टेशनों पर समोसे, घाटी और चाय की बिक्री तो काफी कम हो गई है। वेंडरों का कहना है कि उनका व्यवसाय पांच से दस प्रतिशत तक सिमट गया है। जबतक पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा तबतक सुधार की संभावना नहीं है। वेंडर मोलू गुप्ता ने बताया कि कोरोना के चलते व्यवसाय को चौपट हो गया है। महज पांच प्रतिशत बिक्री हो रही है जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। श्याम मनोहर शुक्ल ने कहा कि ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने से व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। आशीष पांडेय ने कहा कि पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो तो धंधे में सुधार होगा। वेंडर अंतिम सिंह राजपूत ने कहा कि आरक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्री घरों से ही पानी और खाने का सामान ला रहे हैं। यात्री स्टेशन पर छाछ, मट्ठा तथा पानी तक यात्री नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed