फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   truck stucked in man on cycle, dead

बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

Mon, 08 Jun 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
truck stucked in man on cycle, dead
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के सामने सोमवार की सुबह एक बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी ओमप्रकाश यादव (30) पुत्र कोमल यादव सोमवार को किसी काम से मुहम्मदाबाद गोहना तहसील साइकिल से गया था। सुबह करीब 11.30 बजे वह काम पूरा होने के बाद वापस गांव लौट रहा था। अभी वह कुछ दूरी पर मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक कार्यालय के पास पहुंचा था कि आजमगढ़ से आ रहे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ओमप्रकाश को सामने से टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर लगते ही वह दूर छिटककर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर पुलिस ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed