फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   truck reached railway track breaking angle of barrier engine got scattered on track in mau

Mau News: तेज रफ्तार का कहर, बैरियर का एंगल तोड़ते हुए रेल ट्रैक पर पहुंचा ट्रक; पटरी पर बिखर गया इंजन

Tue, 14 Jan 2025 12:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 14 Jan 2025 12:45 PM IST
सार

मऊ जिले की मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे पूर्वी फाटक पर मंगलवार की भोर में बड़ा हादसा टल गया। यहां तेज रफ्तार मिनी ट्रक बैरियर का एंगल तोड़ते हुए रेल ट्रैक पर पहुंच गया। जिससे ट्रक का क्षतिग्रस्त इंजन रेल पटरी पर बिखर गया।

विज्ञापन
truck reached railway track breaking angle of barrier engine got scattered on track in mau
रेल ट्रैक से हटाया गया क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार आ रही मिनी ट्रक मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल फाटक का बैरियर तोड़कर तीसरी लाइन के ट्रैक पर पहुंच गई। इस दौरान टक्कर से ट्रक का इंजन टूटकर रेल ट्रैक पर बखर गया। संयोग अच्छा था कि उस समय कोई ट्रेन नहीं आई। स्थिति को भांपते हुए चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी से ट्रक को ट्रैक से हटवाया। घटना को लेकर रेलवे प्रशासन आवश्यक कार्रवाई में जुटा है।

विज्ञापन


यह है मामला
मंगलवार की भोर में लगभग 3:15 बजे गाजीपुर से मिनी ट्रक मुहम्मदाबाद गोहना आ रहा था। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक स्टेशन के पूर्वी रेल फाटक पर मुड़ने के बजाय सीधे लोहे के बैरियर से टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक बैरियर के लिए लगे लोहे का मोटा एंगल तोड़कर रेल की दो ट्रैक को पार कर तीसरे पर पहुंच गया। इस बीच ट्रक का इंजन अलग होकर पटरी पर बिखर गया। 
विज्ञापन




टक्कर की तेज आवाज सुनकर दौड़े लोग
भोर में तेज आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगा कर ट्रक को वहां से हटवा कर स्टेशन परिसर में खड़ा कर दिया। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने सूचना उच्च अधिकारियों को दी। हादसे के समय कोई ट्रेन नहीं आ रही थी अन्यथा किसी बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed