फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trouble making ration cards

गृहस्थी राशन कार्ड बना मुसीबत

Tue, 18 Oct 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Tue, 18 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Trouble making ration cards
गृहस्थी राशन कार्ड बना मुसीबत
मधुबन तहसील स्थित ब्लाक मुख्यालय पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 250 से ज्यादा आवेदन आए। जिसमें सबसे ज्यादा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के लिए आवेदन आए। सात मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसील दिवस के अंतिम क्षणों में मंडलायुक्त नीलम अहलावत भी पहुंचीं।
विज्ञापन


परसिया जयरामगिरी निवासी मुलायम यादव, मैनेजर गोंड़, रामबृक्ष यादव आदि ने गांव में जेसीबी मशीन से पोखरी खुदाई कराकर मजदूरों का हक मारने तथा जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। ग्राम सभा लखनौर निवासी रवि प्रकाश तिवारी आदि ने मर्यादपुर कस्बे से होकर बैरियाडीह जाने वाली सड़क खस्ताहाल है, उसे बनवाने संबंधी आवेदन दिया। लखनौर निवासी नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत पांडेय ने एग्रो व कृषि विभाग सहित दुग्ध समिति पर किसानों की सब्सिडी का पैसा दो वर्ष बाद भी नहीं देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को आवेदन देकर  भुगतान करने की मांग की। लखनौर निवासी पिंकी पांडेय नेआवास की मांग की।
विज्ञापन


डीएम ने  मामलों को  निस्तारित करने का आदेश संबंधित दिया। इस अवसर पर पुलिस कप्तान शिवहरि मीणा, कृषि निदेशक आशुतोष दुबे, कैलाश सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, सीडीओ उपजिलाधिकारी विमल कुमार मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed