{"_id":"613f8c908ebc3ea80a3d2a94","slug":"triple-talaq-given-to-wife-mau-news-vns6114078195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। एक युवक ने अपनी पत्नी को मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को महिला के पति और सास पर मुकदमा दर्ज कर लिया। हमीदपुर निवासी समा फिरदौस का निकाह 23 नवंबर 2017 को इसी इलाके के अकरम से मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ था।
महिला का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही सास साजिदा और पति दहेज के लिए परेशान करने लगे। अकरम को विदेश भेजने के लिए सास रुपये का इंतजाम करने का दबाव बनाने लगी। इस पर समा ने अपने भाई, भाभी से कहकर 85 हजार रुपये दिलवाए। लेकिन, अकरम विदेश नहीं गया। इस बीच, गर्भवती होने पर समा को ससुराल वालों ने मायके भेज दिया। वहां उसे एक बच्ची पैदा हुई, जो 11 माह की है। आरोप लगाया कि 18 जुलाई को पति और सास ने मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश की। इसके बाद वह मायके आ गई। उसके बाद पति ने 16 अगस्त को मोबाइल फोन के अलावा घर पर आकर तीन बार तलाक दे दिया। इस मामले में सोमवार को तलाक मामले में पति और दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति और सास पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दूबे ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।