फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tricolor hoisted proudly in the district

जिले में शान से फहराया तिरंगा

Tue, 16 Aug 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted proudly in the district
मऊ। नगर सहित जिले के सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस धूम से मनाया गया। इस दौरान जिले में शान से तिरंगा फहराया गया। देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुटता का संकल्प लिया गया। सुबह से शाम तक कार्यक्रमों के आयोजन होते रहे। लोग जश्ने आजादी में डूबे रहे। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। झंडारोहण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने अरुण कुमार ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में अपने जीवन की आहुति देने वाले सभी ज्ञात अज्ञात विभूतियों के चरणों में नमन करने का सौभाग्य मिला। जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी लोगों ने स्वेच्छा से अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाया है। उन्होंने देश के विकास के लिए लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्य राजस्व अधिकारी अभय पांडेय ने विकास योजनाओं को सभी अधिकारियों को ईमानदारी से धरातल पर उतारने को प्रेरित किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट डीपी सिंह, एडीएम भानु प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। विकास भवन पर सीडीओ राम सिंह वर्मा ने झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि हमें उन वीर शहीदों को याद करना चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। उधर, एसपी अविनाश पांडेय ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को समाज मे पुलिस की छवि और भी बेहतर करने की शपथ दिलाई गई। सभी ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण भी किया। एसपी ने पुलिस लाइन गेट से स्टेडियम तक क्रास कंट्री रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस महानिदेशक लखनऊ द्वारा एसपी अविनाश पाण्डेय को पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा चिह्न रजत पदक प्रदान किया गया। जबकि महेश चन्द्र श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप यादव, आरक्षी विनय कुमार सरोज, सुशील यादव, शकील अहमद, राजेश यादव, रामनरेश यादव, अजीत सिंह, सतीश चंद्र यादव को प्रशस्ति पत्र दिया गया। स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को जिला जज रामेश्वर ने न्यायालय भवन पर और सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन पर बार एसोसिएशन के महामंत्री ने ध्वजारोहण किया। पुस्तकालय भवन में हुई गोष्ठी में जिला जज रामेश्वर ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है, इससे लोगों में काफी जागरूकता आई है। सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिषेक पांडेय न भी विचार रखे। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल, एडीजे अशोक कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवंर मित्रेश सिंह कुशवाहा, देवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार, हुमा रिजवी ने भी विचार रखे। गोष्ठी में एडीजे पुष्पेंद्र सिंह, इश्तियाक अहमद, श्री प्रकाश यादव,एस एन सिंह, मणिबहादुर सिंह, रामचंद्र चौहान, नागेंद्र राय,विनोद कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, अनिल सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अमित सिंह, अनिल पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही, कोर्ट मैनेजर निलोत्पल गौतम, आकाश रोशन सिंह, विजयबहादुर सिंह, राकेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।संवाद

कलेक्ट्रेट पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed