फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trees and pillars fell at many places due to storm and rain, power supply remained disrupted

Mau News: आंधी और बारिश से कई स्थानों पर गिरे पेड़ और खंभे, बिजली आपूर्ति रही बाधित

Sat, 06 Jun 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Trees and pillars fell at many places due to storm and rain, power supply remained disrupted
परदहां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रकौली परिसर में तूफान से गिरा विशालकाय पेड़।स्रोत-सोशल मीडिया
शुक्रवार की रात नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में आंधी और तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को भी दोपहर तीन बजे के बाद भी जिले में कई इलाकों में आंधी चली और तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

वहीं कई स्थानों पर पेड़ और विद्युत खंभे टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। अमिला नगर पंचायत क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 20 घंटे बाद दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

आसपास के गांव बोझी, मादी सिपाह, सोनाडीह, बहरामपुर की बिजली शाम 7:30 बजे तक नहीं आई थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में क्रमशः 3 और 2 डिग्री कम था। दोपहर में तेज धूप के कारण प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के रकौली स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक पुराना कदम का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। संयोग रहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण विद्यालय बंद था। आसमान में सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ा, धूप तेज होती गई।
लोग बाहर निकलते समय सिर पर टोपी और गमछा लेकर देखे गए। आद्रता 54 प्रतिशत और हवा की गति 13 किमी प्रति घंटा रही।
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरबूज, खीरा और बेल का शरबत सहित शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे थे। शुक्रवार रात बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई और उमस में भी इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बादलों की सक्रियता बनी रह सकती है।
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को धान की नर्सरी में नमी बनाए रखना चाहिए और सिंचाई रात के समय करनी चाहिए।
अमिला : नगर क्षेत्र में बीते शुक्रवार की रात आई आंधी और बारिश से क्षेत्र में भारी तबाही हुई। अमिला रकबा निवासी दीपक सैनी के एस्बेस्टस शेड पर आंधी के कारण एक आम का पेड़ गिर गया, जिससे शेड पूरी तरह टूट गया। दीपक अपने दो छोटे बच्चों और पत्नी के साथ शेड में सो रहे थे, लेकिन हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

नगर और ग्रामीण इलाकों में आंधी के कारण कई विद्युत खंभे टूट गए, जिससे बिजली लगभग 20 घंटे बाधित रही। नगर क्षेत्र में आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कर्मी मरम्मत कार्य में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed