{"_id":"605392bd8ebc3e8d35340b38","slug":"travelers-coming-from-mumbai-are-not-getting-corona-investigation-mau-news-vns580627266","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आने वाले यात्रियों की नहीं हो रही कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आने वाले यात्रियों की नहीं हो रही कोरोना जांच
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आने वाली दादर एक्सप्रेस से बिना मास्क के उतरते यात्री।
- फोटो : MAU
मऊ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मऊ जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात करने का दावा हवाहवाई साबित हुआ। बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे मुंबई से दादर एक्सप्रेस ट्रेन आई लेकिन न तो स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम थी और न ही किसी यात्री की कोरोना जांच की गई। ट्रेन से उतरे अधिकतर यात्री बिना मास्क के नजर आए।
मुंबई, दिल्ली समेत अन्य महानगरों में नये कोरोना संक्रमितों के मिलने का ग्राफ बढ़ा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने, बाहर से आने वाले यात्रियों की निगरानी और जांच कराने का दावा किया था। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले यह भी दावा किया था कि रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई जो मुंबई, दिल्ली से आने वाले यात्रियों की एंटीजेन टेस्ट करेगी। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान सवा तीन बजे मुंबई से चलकर दादर एक्सप्रेस मऊ जंक्शन पर पहुंची लेकिन स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफार्म तक स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद नहीं थी। दादर एक्सप्रेस से कुल 70 यात्री मऊ जंक्शन पर उतरे। इनमें अधिकतर यात्री बिना मास्क के थे। वहीं प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री भी बिना मास्क के बैठे थेे। इस दौरान रेलवे का कोई कर्मचारी भी कोविड गाइड लाइन का पालन कराते नजर नहीं आया। दादर एक्सप्रेस से आए यात्रियों में अधिकतर मऊ जिले के थे। कुछ यात्री आजमगढ़ और गाजीपुर जिले के थे। इन यात्रियों की कोरोना जांच के लिए कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। चौंकाने वाली बात देखने को मिली कि मऊ जंक्शन पर बिना मास्क के यात्री स्टेशन पर टहलते दिखाई दिए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में अलग-अलग स्थानों पर कोरोना जांच कर रही है। निर्धारित स्थान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने या टीम की ओर से लापरवाही की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. सतीशचंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी