फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transport Corporation will provide driving training to women

महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण दिलाएगा परिवहन निगम

Mon, 09 Aug 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will provide driving training to women
मऊ। महिला सशक्तिकरण के लिए परिवहन निगम द्वारा महिलाओं तथा युवतियों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए परिवहन निगम ने महिलाओं को व्यावसायिक ड्राइविंग ट्रेनिग सेंटरों से प्रशिक्षण भी दिलवाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में महिलाओं को व्यावसायिक चालक बनाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग प्रशिक्षण रियायती दरों दिलाने के लिए जनपद में संचालित प्राइवेट मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर स्लॉट का भी आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रशिक्षित व्यावसायिक महिला चालकों की सूची जनपद के सेवायोजन कार्यालय को रोजगार दिलाने हेतु उपलब्ध भी कराया जाएगा। इस बाबत एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना था कि परिवहन निगम की तरफ से महिलाओं के लिए मिशन शक्ति नाम से एक विशेष अभियान चला रहा है। शासन के निर्देश के क्रम में अभियान में महिलाओं, युवतियों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में प्राथमिकता दी जाएगी। यह अभियान 31 दिसबंर तक चलेगा। प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed