फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transformer kept in the open increased the danger

खुले में रखे गए ट्रांसफार्मर से खतरा बढ़ा

Sun, 30 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Transformer kept in the open increased the danger
कोपागंज। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव सहरोज के कुछ इलाकों को छोड़ दें तो पूरा गांव असुरक्षित है। कई जगह गलत तरीके से सड़क से सटे हुए रखे ट्रांसफार्मर मौत को दावत दे रहे हैं। बरसात के मौसम में हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। इतना ही नहीं लोग सड़क किनारे रखे इन ट्रांसफार्मरों के आसपास लटक रहे खुले नंगे तारों के पास से होकर निकलने को मजबूर हैं। तो कही जर्जर बिजली का खंभा मौत का दावत दे रहा है।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लॉक का सबसे बड़ा गांव सहरोज है जिसकी आबादी लगभग 20 हजार है। इस गांव में बरसात के मौसम में खुले में रखे ट्रांसफार्मर और झूलते जर्जर विद्युत तार पब्लिक के लिए खतरा बन गए हैं। वहीं आए दिन इन ट्रांसफार्मरों से चिंगारी और स्पार्किंग होना आम बात है। न तो इन ट्रांसफार्मरों के आसपास जाली है और न टीपीओ स्विच है, जिससे आसपास से निकलते लोगों को करंट लगने का खतरा तो रहता ही है। साथ ही स्पार्किंग होने से आसपास की घरों में आग लगने का खतरा बना रहता है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आज तक खुले में रखे इन ट्रांसफार्मरों की सुधि नहीं ली। काली माता के रास्ते पर लगा लोहे का खंभा इतना जर्जर हो गया है की वह कभी भी गिर सकता है। गांव के उमाशंकर राय, आंशु राय, रजनीकांत, बबलू मनोज यादव आदि ने कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से किया लेकिन आजतक कोई कार्यवाही नहीं हुई। विद्युत विभाग के जेई राजेश कुमार का कहना है कि सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मरों में जाली लगवाने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। जर्जर खंभे को जल्द बदला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed