फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transferred mother's property to her name fraudulently, after mother's death brother accused of murder

Mau News: धाेखे से मां की संपत्ति करा ली अपने नाम, मां की मौत के बाद भाई पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 31 Dec 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Transferred mother's property to her name fraudulently, after mother's death brother accused of murder
मऊ। सरायलखंसी थाने के अहिलाद गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला की मायके में मौत के बाद जब बड़ा भाई उसका शव लेकर आया तो छोटे भाई ने उस पर मां की हत्या का आरोप लगाया। उसने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस आई तो मामले को लेकर गांव वालों से पूछताछ की तो आरोप लगाने वाले की कलई खुल गई। आरोप लगाने वाले बेटे ने मां की जमीन और संपत्ति को अपने नाम करा लिया था। इस बात को लेकर उसका अपने तीन अन्य भाईयों से विवाद था। आरोप लगाने वाले बेटे के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह अपनी मां से बदसलूकी भी करता था। उससे ऊब कर वह अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन

सोमवार शाम को बड़े बेटे से मिलने के दौरान अचानक हृदय गति थमने से महिला की मौत हो गई। बड़ा बेटे मामा सहित अन्य लोगों की मदद से मां के शव को उसी शाम सात बजे लेकर घर आ गया। उसी बीच जमीन को लेकर अक्सर विवाद करने वाले बेटे ने बड़े भाई पर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए डायल 112 को सूचना दी। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे, आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अहिलाद गांव निवासी लीलावती देवी (75) पत्नी स्व. रामकिशुन गुप्ता के चार बेटे हैं। दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं। सबसे बड़ा बेटा और तीसरे नंबर का बेटा घर पर रहता है। तीसरे नंबर के बेटे ने दो शादी की थी। वह अक्सर परिजनों से विवाद करता था। पिता की मौत के बाद मां के नाम की जमीन को धोखे से अपने नाम करा लिया था, जिस पर तीन भाईयों ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया। करीब दो माह पहले बुजुर्ग महिला के अपने मायके गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना के रेवरिया गांव चली गई थी। मायके में शादी होने पर बुजुर्ग वहीं रूक गई। दो माह बाद सोमवार को बड़ा बेटा मां से मिलने अपने ननिहाल गया था। बेटे से बात करने के दौरान ही बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। घटना से सभी लोग अवाक हो गए। बड़े बेटे ने ननिहाल के लोगों की मदद से मां के शव को अपने घर अहिलाद लेकर आया। तभी तीसरे नंबर का बेटा विवाद करने लगा और मां की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस कोे सूचना दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष और गांव के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। घटना के पूरे क्षेत्र में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
महिला के चार बेटे हैं, तीसरे नंबर के बेटे ने धोखे से मां के नाम की जमीन अपने नाम करा ली। मामला कोर्ट में चल रहा है। बेटे के आए दिन विवाद से तंग होकर बुजुर्ग मायके चली गई थी। वहीं पर मौत होने पर शव को घर लाया गया। तीसरे नंबर के बेटे ने अपने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस काे सूचना दे दिया। ननिहाल पक्ष और गांव के लोगाें से पूछताछ करने के बाद हत्या का मामला नहीं लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
- राजकुमार सिंह, थानाध्यक्ष, सरायलखंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed