फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transfer of 11 inspectors from district to Azamgarh and Ballia

जनपद से 11 इंस्पेक्टरों का आजमगढ़ और बलिया स्थानांतरण

Tue, 14 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Transfer of 11 inspectors from district to Azamgarh and Ballia
मऊ। वर्ष-2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पुलिस महकमा भी जुट गया है। डीआईजी अखिलेश कुमार ने जनपद में तीन साल से जमे पुलिसकर्मियों को अन्य जनपदों के लिए स्थानांतरित कर दिया है। आजमगढ़ से छह और बलिया से नौ इंस्पेक्टरों को मऊ भेजा गया है। जबकि मऊ से 11 इंस्पेक्टरों को आजमगढ़ और बलिया भेजा गया है। इसके साथ ही मऊ से पांच उप निरीक्षकों को आजमगढ़ और 11 सब इंस्पेक्टरों को बलिया भेजा गया है।
विज्ञापन

डीआईजी अखिलेश कुमार की ओर से 13 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार मऊ जनपद से इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, चंद्र भास्कर द्विवेदी, निहार नंदन कुमार, अनिता कुमारी, राजेश प्रसाद, पंकज कुमार सिंह को बलिया भेजा गया है। आजमगढ़ से मऊ आने वाले इंस्पेक्टरों में आनंद कुमार सिंह, अरविंद पांडेय, देवेंद्र कुमार सिंह, रत्नेश कुमार सिंह, कृष्ण कुमार और राजेश यादव हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार बलिया से मऊ जनपद भेजे जाने वालों में अनिल चंद तिवारी, शत्रुंजय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, पंकज त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार यादव,समर बहादुर, योगेश यादव,सुभाष चंद्र यादव और राकेश कुमार सिंह हैं। मऊ से इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव, विमल प्रकाश राय, धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रुद्रभान पांडेय को आजमगढ़ भेजा गया है। जबकि यहां तैनात रहे निरीक्षक अखिलेश कुमार,चंद्र भाष्कर द्विवेदी, निहार नंदन कुमार, कुमारी अनिता कुमारी, राजेश प्रसाद और पंकज कुमार सिंह को बलिया भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ जनपद से उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा धर्मराज, रमेश कुमार, दिनेश चंद पांडेय और घनश्याम यादव को आजमगढ़ भेजा गया है। जबकि अमरनाथ यादव,जय प्रकाश सिंह, मुन्ना लाल यादव,रंगबहादुर सिंह, देवेंद्र कुमार,राधेश्याम सरोज, विकास यादव,राम शकल यादव,चंद्र भूषण पांडेय,शिवमूर्ति तिवारी, पन्ना लाल को बलिया भेजा गया है।
39 उपनिरीक्षकों का एसपी ने किया तबादला:
चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने मंगलवार को जिले के अंदर पिछले चुनावों में तैनात रहे चौकी प्रभारियों और अन्य उपनिरीक्षकों का तबादला अन्यत्र थानों और पुलिस चौकियों पर कर दिया है।

मऊ एसपी घुले सुशील ने बताया कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण हुए हैं। इस क्रम में कुछ पुलिस कर्मी जनपद से बाहर गए हैं और कुछ गैर जनपदों से जनपद में आए हैं। बाहर से जैसे जैसे पुलिस कर्मी जनपद में आएंगे। यहां तैनात पुलिस कर्मियों को गैर जनपद के लिए रिलीव किया जाएगा। जनपद में भी 39 सब इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed