फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trains will run on Sahajanwan-Dohrighat railway line from 2031

Mau News: सहजनवां-दोहरीघाट रेलवे लाइन पर 2031 से चलेंगी ट्रेनें

Thu, 24 Apr 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Trains will run on Sahajanwan-Dohrighat railway line from 2031
मऊ। सहजनवां-दोहरीघाट रेलवे लाइन का काम पूरा होने में अभी पांच साल का लंबा इंतजार करना होगा। 33 माह पहले हुए सर्वे के बाद बीते 10 अप्रैल को भूमि पूजन के साथ ही नई रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है। 81.17 किमी लाइन का काम तीन चरणों में पूरा होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था निहान इन्फ्रास्ट्रक्चर पूर्वोत्तर रेलवे ने कुछ जगहों पर जमीन अधिग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

इस रूट पर 11 बड़े, 47 छोटे पुल और 12 स्टेशन बनाने के लिए 1320 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। दोहरीघाट से सटे सरयू नदी पर बड़े पुल का निर्माण होगा, जो काफी महत्वपूर्ण है। योजना के अनुसार इस लाइन पर ट्रेनें 12 स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, इसमें चार हाल्ट स्टेशन होंगे और सात क्रॉसिंग स्टेशन भी बनेंगे। परियोजना के पूरा होने से जहां हजारों लोगों को रोजी-रोटी का साधन उपलब्ध होगा वहीं क्षेत्र का पिछड़ापन भी दूर होगा।
विज्ञापन

गोरखपुर-वाराणसी आने जाने में समय व माल ढुलाई आसान हो जाएगी। वहीं दोहरीघाट समेत आसपास के गांवों को राहत मिलेगी। रेल लाइन का कार्य पूरा होने के गोरखपुर, दोहरीघाट, मऊ, वाराणसी के रास्ते प्रयागराज के लिए ट्रेनें चलने से दोनों जनपदों के 20 लाख लोगों को सहूलियत होगी। नई रेल लाइन तीन चरणों पूरी होगी। प्रथम चरण में सहजनवां से बांसगांव तक 32.95 किमी लंबी रेल लाइन 2027 तक बिछ जाएगी। दूसरे चरण में बांसगांव से बड़हलगंज तक 36.80 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण में बड़हलगंज से न्यू दोहरीघाट तक 11.42 किमी रेल लाइन बिछेगी गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के लिए सहजनवां से बांसगांव के बीच 44.37 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। दूसरे चरण के लिए बांसगांव से बड़हलगंज के बीच 185.78 हेक्टेयर भूमि में 16 हेक्टेयर का प्रकाशन हो चुका है। तीसरे चरण के लिए बड़हलगंज से न्यू दोहरीघाट के बीच 12.82 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed