फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traffic signals will be installed to improve the system

Mau News: व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे

Sun, 23 Jul 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Traffic signals will be installed to improve the system
मऊ। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों पर पार्किंग की समस्या को देखते हुए मल्टी लेवल पार्किंग के लिए कवायद की जाएगी। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरू किया जाएगा। इस बाबत जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी अरुण कुमार ने अधिकारियों से विमर्श किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को ट्रैफिक सिग्नल के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा। शहर में मल्टी लेवल पार्किंग के लिए किसी कार्यदायी संस्था से इस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षक-अभिभावक मीटिंग में सड़क सुरक्षा के प्रति छात्रों के साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एआरटीओ एवं यातायात निरीक्षक को सभी प्रकार के अभियोग में चालानों की वृद्धि करने का निर्देश दिया। इस दौरान एआरटीओ सुहेल अहमद ने बताया कि जून में हेलमेट नहीं लगाने पर 600, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 214, तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 95 लोगों का चालान किया गया। इसी क्रम में हूटर, प्रेशर हॉर्न बजाने पर 16, नो पार्किंग में खड़े 44 वाहनों का चालान किया गया। 120 वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई। काली फिल्म लगे 113 वाहनों का भी चालान किया गया। शहर की सीमा पर 11851 वाहनों का चालान किया गया। बिना नंबर प्लेट एवं एचएसआरपी के अभियोग में 77 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को ब्लैक स्पॉट का सुधारीकरण एवं गति सीमा संकेतक चिह्नों को मानक के अनुरूप लगाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को शहरी क्षेत्र के मार्गों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था तथा छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, ,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरएन सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दिनेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता सहित सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed