{"_id":"5b65ef874f1c1b07788b7a83","slug":"traffic-obstructed-due-to-falling-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से बोझी मार्ग पर आवागमन बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से बोझी मार्ग पर आवागमन बाधित
mau
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
बारिश से पेड़ के गिरने के कारण अमिला-बोझी मार्ग हुआ जाम।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में झमाझम बारिश का दौर शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। ऐसे में गर्मी और उमस झेल रहे लोगों सुकून मिला है। जबकि वहीं किसान भी लगातार हो रही बारिश से खुश हैं। जबकि जगह-जगह जलभराव और कीचड़ लोगाें के लिए मुसीबत बना है। वहीं, बारिश के चलते अमिला क्षेत्र में पेड़ गिरने से अमिला-बोझी मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। बाद में जेसीबी से टूटा पेड़ हटाकर आवागमन बहाल कराया गया।
बारिश से नगर के निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, रघुनाथपुरा, पठानटोला सहित कई मुहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, अमिला-बोझी मार्ग पर शनिवार की सुबह पेड़ गिर जाने से सड़क पर आवागमन बातिध हो गया। मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। करीब दो घंटे बाद पेड़ की डाली को जेसीबी से हटा कर रास्ता खोला गया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका हलधरपुर : बारिश के बाद बिलौझा, तरवा बाजार के मुख्य मार्ग पर जलजमाव से लोगों को आना जाना मुश्किल हो रहा है।
इंदारा : बारिश के बाद स्थानीय इंदारा ग्राम पंचायत के बुनकर बाहुल्य करीमाबाद मुहल्ले में जलजमाव मुसीबत बन गया। मुहल्ले में जाने के लिए इंदारा बाजार स्थित हनुमान मंदिर से एक जर्जर सडक करीमाबाद होते हुए कसारा, बाबुपुर, मुहम्मदपुर,महुआर चकरा तक जाती है। इस पर बरसात में चलना हादसे की जद में आना है। उधर, झमाझम बारिश से किसान बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि अब जाकर खेती लायक बारिश हो रही है। खेतों में किसान रोपाई आदि में जुटे हैं।