फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traffic month: No care for self, challaning others

यातायात माह : खुद का नहीं ध्यान, दूसरों का कर रहे चालान

Sun, 10 Nov 2024 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Traffic month: No care for self, challaning others
यातायात माह में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाने वाले यातायात पुलिसकर्मी ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते हैं। जबकि यातायात के नियमों का पालन न करने वाले आम लोगों का चालान काटा जा रहा है, लेकिन खुद सारे नियमों को दरकिनार कर बिना हेलमेट के घूम रही है।
विज्ञापन

मऊ शहर और कोपागंज में दिनभर नो इंट्री में भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में छोटे वाहन चालकों और पैदल चल रहे राहगीरों को खतरा बना रहता है। यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने के इरादे से चलाए जा रहे यातायात माह का असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। वाहन चालक सड़कों पर ट्रिपलिंग करने के साथ वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते नजर आ रहे हैं। अभियान के दौरान भी लोग यातायात नियमों को तोड़ रहे हैं। वाहन चालक नियम क्यों न तोड़े जब यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने वाले साहब ही नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। शनिवार को अमर उजाला की टीम ने व्यवस्थाओं की पड़ताल की। नगर के गाजीपुर तिराहे से दो यातायात पुलिसकर्मी बिना हेलमेट बाइक से जाते नजर आए। वहीं, नगर के आजमगढ़ तिराहे पर यातायात नियमों का पालन कराने कई यातायात पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के पहुंचे। किसी ने हेलमेट नहीं लगाया तो किसी की बाइक पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं नजर आई।
विज्ञापन

नो इंट्री में छह पहिया ट्रकों पर रोक, धड़ल्ले से चल रही आठ पहिया ट्रैक्टर ट्राली
मऊ शहर में सुबह नौ बजे से रात के नौ बजे तक नो इंट्री लागू हो जाता है। इस दौरान किसी भी इंट्री प्वाइंटों से छह सहित अन्य मालवाहक शहर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। नियम का पालन कराने के लिए मुख्य तीन इंट्री प्वाइंट बढुआगोदाम, मतलूपुर और बलिया मोड़ पर यातायात पुलिस के साथ होमगार्ड तैनात रहते हैं। बावजूद दिनभर नगर में आठ पहिया ट्रैक्टर ट्राली शहर के अंदर सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। जिसके चलते छोटे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। यही स्थिति कोपागंज नगर पंचायत में भी है। ट्रक, डंपर, ट्रेलर सहित अन्य मालवाहक डाड़ी बाईपास से न जाकर, थाना के सामने से गुजरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर गई थी शिक्षक की जान

कोपागंज नगर पंचायत में कसारा मोड़ के पास बीते 17 सितंबर को ट्रक से कुचलकर शिक्षक की जान चली गई थी। नगर के दोस्तपुरा निवासी महेंद्र सोनकर (50) बाइक से मऊ जाने के लिए निकले थे। लेकिन मऊ की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी और नीचे आकर लहूलुहान हो गए थे। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। कस्बे के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई नियम का पालन नहीं हो रहा है।

यातायात नियम सभी के लिए एक समान है। किसी को भी यातायात नियमों को तोड़ने का अधिकार नहीं है। यदि यातायात पुलिसकर्मी नियम का पालन नहीं करते हैं तो वहां मौजूद अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि उनका चालान करें। यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो सभी तिराहों और चौराहों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखकर संबंधित का चालान किया जाएगा। - इलामारन जी, एसपी, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed