फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traffic disrupted due to Pipa bridge collapse

पीपा पुल टूटने से आवागमन बाधित

Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted due to Pipa bridge collapse
घाघरा नदी के दुबारी बरहज घाट के पास कटान होने से टूटा पीपापुल ,जहां पर नांव ही एक मात्र सहारा है,रा? - फोटो : MAU
दुबारी। धर्मपुर गांव के समीप देवरिया जिले के बरहजघाट स्थित पीपा पुल कटान होने से सोमवार को टूट गया। इसके चलते देवारा क्षेत्र के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर नाव से आवागमन कर रहे हैं। मधुबन तहसील के देवारा क्षेत्र को देवरिया जिले के बरहज बाजार से जोड़ने के लिए पीपा पुल बनाया गया है। जिससे धर्मपुर, बिशुनपुर, हाता, दुबारी, टमठा, भठिया, शिवराज, मोलनापुर, भगतपुरा, सुवाह, पब्बर पुरवा, मनमन पुरवा सहित 100 गांवों के लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं। नदी में कटान होने से सोमवार को पीपा पुल टूट गया। जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, प्रधान परशुराम चौहान, बृजेश निषाद, हरेराम यादव, रविंद्र चौहान ने बताया कि देवारा क्षेत्र के लोगों के लिए बरहज बाजार नजदीक है। पुल टूटने से लोगों को नाव से आना-जाना पड़ रहा है। अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिनपुल का मरम्मत नहीं कराई गई। तहसीलदार मधुबन आनंद कन्नौजिया ने बताया कि देवरिया प्रशासन से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed