फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders scared of seeing fake notes in the markets

बाजारों में नकली नोट दिखने से सहमे व्यापारी

Sat, 20 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Traders scared of seeing fake notes in the markets
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न बाजारों, चट्टी और ग्रामीण क्षेत्रो में सौ के नकली नोट का धड़ल्ले से संचालन होता दिख रहा है। दीपावली और गुरु पूर्णिमा मेले में दर्जनों दुकानदारों को नकली नोट देकर सामान खरीदने की शिकायतें मिल रही हैं। दुकानदारों को इसकी जानकारी तब हुई जब वह उन नोटों को लेकर सामान खरीदने गए। करहां क्षेत्र के कई व्यापारियों की शिकायत है कि क्षेत्र में छोटे बच्चों, महिलाओं और गरीब तबके के लोगों को नकली नोट देकर उसे बाजार में धड़ल्ले से चलाए जाने की आशंका है। करहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु कांत श्रीवास्तव ने कहा कि शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के मेले में दर्जनों दुकानों पर नकली नोट देकर सामान खरीदा गया। बताया कि इसके पहले भी कई बार बाजारों में सौ के नकली नोट को भुनाया जा चुका है। नकली नोट के चलन को लेकर क्षेत्र के व्यापारी सहमे हुए हैं। अब दुकानदार सौ के नोटों को देखकर ले रहे हैं। इस संबंध में सीओ राजकुमार सिंह का कहना है कि अभी उनको इसकी जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed