फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders have announced a boycott of Chinese goods

व्यापारियों ने चीनी सामान के बहिष्कार का किया एलान

Sun, 16 Oct 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला /मऊ Updated Sun, 16 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Traders have announced a boycott of Chinese goods
मांगे न मानने तक जारी रहेगी हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक रविवार को नगर के निजामुद्दीनपुुरा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें व्यापारियों ने सर्वसम्मति से चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार करने का ऐलान किया। 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि चीन खुले तौर पर आतंकी देश पाकिस्तान का साथ देकर भारत को नीचा दिखा रहा है। ऐसे में चाइनीज सामान का बहिष्कार करना समय की मांग है। इससे चीन की अर्थव्यवस्था कमजोर होगी। चाइनीज सामानों के खरीदने से पैसा चीन चला जाएगा। जबकि स्वदेशी सामानों के खरीदने से पैसा देश में ही रहेगा। वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा से निपटने के लिए देश के कारोबारियों को एकल खिड़की तथा लाल फीताशाही से मुक्ति के उपायों पर केंद्र सरकार त्वरित निर्णय ले। ताकि चीन सहित विश्व के किसी भी देश से आने वाले विदेशी सामानों पर रोक लगे। भारतीय कारोबारी भी मेक इन इंडिया के नारे से दो कदम आगे बढ़कर मेड इन इंडिया के गांधीजी के सपने को साकार कर सकें। अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुज्जमा के नेतृत्व में जिले में भर चाइनीज सामान के बहिष्कार के क्रम में जनजागरण कार्यक्रम चलाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में संगठन के युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, जफर अहमद, आशीष वर्मा, तारिक अंसारी, कृष्णमोहन मल्ल, जीपी बरनवाल, अखिलेश, सौरभ बरनवाल, संजय गुप्ता, नरेंद्र सिंह, परशुराम बरनवाल, नंदकिशोर गुप्ता, बृजभूषण गुप्ता आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय साहू ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed