फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders cry

मेले में खूब बिके श्रृंगार सामान

Sat, 19 Nov 2016 11:26 PM IST
मऊ
मऊ Updated Sat, 19 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
 Traders cry
कारोबारियों में हाहाकार, सभी त्रस्त
पांच सौ और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद होने के बाद बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। सभी तरह के व्यापार प्रभावित हैं। इससे आम लोगों को खासी परेशानी हो रही है। कहीं बिक्री प्रभावित है तो कहीं उत्पादन ही ठप है। नोटबंदी के प्रभाव में छोटे से लेकर बड़े व्यापारी हैं। कारोबार के ठप होने से भविष्य की चिंता उन्हें सता रही है।
विज्ञापन

आठ नवंबर की रात से 1000 और 500 रुपये के नोट के बंद होने के बाद हर कोई अपने रुपये को जमा करने एवं घर की जरूरत पूरी करने के लिए लाइन में खड़ा नजर आ रहा है।
विज्ञापन


इससे जहां कारोबार प्रभावित हुआ है वहीं लेन देन प्रभावित होने से लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में इस कदर हाहाकार की स्थिति है कि हर किसी की विक्री पर प्रभाव है। बाइक से लेकर बड़े वाहन की विक्री पर रोक है। ग्राहक उन्हें या तो पुराने नोट देना चाहते हैं या अपनी खुद की समस्या से जूझने के चलते अभी इन सामानों पर अपना ध्यान हटाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यही हाल बाजार में खुदरा मूल्य से लेकर थोक भाव के किराना, मिठाई, जनरल स्टोर, कापी-किताब, कपड़ा, फल, सब्जी, मंडी आदि पर भी है। बड़े दुकानदार छोटे दुकानदारों को अपना सामान नहीं बेच पा रहे हैं। क्योंकि छोटे दुकानदार चेक से भुगतान करना नहीं चाहते हैं वह थोड़े बहुत पैसे से अपना धंधा चलाते थे लेकिन इस समय बड़े दुकानदारों ने भी हाथ खड़ा कर लिया है।



बड़े  कारोबारी भी हर चेक एवं हर माल का हिसाब किताब एवं बिल रखने  की आदत से रूबरू नहीं होना चाहते  हैं। इससे वह भी इस व्यवस्था से उबर नहीं पा रहे हैं। वह अपना माल भी नहीं मंगा पा रहे हैं। आर्डर देने पर उनसे से भी नए  नोट नगदी के रूप में मांगे जा रहे हैं। या एक लिमिट तक ही वह चेक स्वीकार कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed