फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tractor mounted on women gathered to hunt Godhna, five women injured

गोधन कूटने के लिए एकत्रित महिलाओं पर चढ़ा ट्रैक्टर, पांच महिलाएं घायल

Sat, 06 Nov 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Tractor mounted on women gathered to hunt Godhna, five women injured
मुहम्दाबादगोहना (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव में शुक्रवार को दिन में 12 बजे गोधना कूटने की तैयारी के लिए जुटी महिलाओं की भीड़ पर बेकाबू ट्रैक्टर चढ़ गया। घटना में तीन युवतियों और एक महिला समेत पांच महिलाएं घायल हो गई। संयोग अच्छा था कि बड़ा हादसा होने से पहले ही ट्रैक्टर बंद हो गया। घायल महिला और युवतियों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में किसी को पैर में तो किसी को हाथ में चोटे एवं खरोच आई है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव में दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को गोधना कूटने की तैयारी में गांव के चौहान बस्ती की युवतियां व महिलाएं एक रास्ते पर इकट्ठा हुई थी। उसी समय गांव का ही एक ट्रैक्टर चालक वहां से ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था। इस दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर महिलाओं की भीड़ में घुस गया जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से वहां भीड़ में मौजूद खुशबू चौहान (14) पुत्री पप्पू, ज्योति चौहान (12) पुत्री दयाराम, सीमा (35)पत्नी हीरा, सुवि (5) पुत्री अंगद को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। गांव वालों की मदद से घायल महिला व युवतियों को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । इस संबंध में अभी किसी भी तरफ से कोई तहरीर या शिकायत नहीं दर्ज कराई गई थी। घटना के संबंध में मोहम्मदाबाद गोहना के कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इसके अलावा किसी ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed