फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tower Accessories strangled by rope tightly Htyaphnuchi police

टावर सहायक की रस्सी से गला कसकर हत्या

Tue, 02 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 02 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tower Accessories strangled by rope tightly Htyaphnuchi police
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुवा गोदाम स्थित एक मकान में सोमवार की रात टावर सहायक की रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन



मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौका मुआयना किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक गोंडा जनपद के बेतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज का रहने वाला धर्मेंद्र द्विवेदी है। यह चार महीने से बढ़ुवा गोदाम में एक किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन



धर्मेंद्र (30) मोबाइल टावर पर सहायक  था। अपने एक साथी के साथ बढ़ुवा गोदाम स्थित गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश गौतम के मकान में किराएदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 बताया जाता है कि तीन-चार दिन पूर्व धर्मेंद्र के साथ रहने वाला व्यक्ति अपने घर चला गया गया था। मंगलवार की सुबह काफी देर बाद भी जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने खिड़की झांककर भीतर देखा।


 धर्मेंद्र द्विवेदी की लाश फर्श पर देखते ही लोग सकते में आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर मुआयना किया। गले में रस्सी बंधी थी, अनुमान लगाया जा रहा है कि रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आईडी प्रूफ से उसका पता लेकर पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिवारीजन को दी। जांच में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।


 पूछताछ के बाद भी पता नहीं चला कि उसकी हत्या किसने कब और क्यों की। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर आसपास की वस्तुओं की भी तहकीकात कर उसे सुरक्षित किया और घटना की जांच पड़ताल शुरू की। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टय युवक की रस्सी से गला दबाकर हत्या प्रतीत होती है।



 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और तथ्य सामने आ सकते हैं। बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया है। मामले में परिवारीजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed