फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tourist plane wept sad to part

प्लेन छूटने से दुखी पर्यटक रो पड़े

Wed, 10 Dec 2014 10:48 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, कुसुम्हा
संवाददाता, अमर उजाला, कुसुम्हा Updated Wed, 10 Dec 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tourist plane wept sad to part
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा में एक युवक को गोली लगने में
विज्ञापन
फंसे शिक्षक को छुड़ाने के लिए हुए जाम में हजारों लोगों को परेशानियाें का सामना करना पड़ा। इस दौरान जाम में फंसे 62 विदेशी पर्यटकाें का प्लेन

छूट जाने से दुखी होकर रो पड़े। पर्यटकों कहना था कि प्लेन छूटने से सारी तैयारी बेकार हो गई। वहीं जाम में फंसे यात्रियों में किसी की ट्रेन छूटी तो किसी की बस। कई लोग कचहरी में अपनी तारीख नहीं देख पाए तो

कई कार्यालय तक नहीं जा सके।
राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर गोंठा गांव के समीप जाम में एक विदेशी पर्यटकों की टूरिस्ट बस भी फंसी हुई थी। इसमें थाईलैंड और मलेशिया के 62 यात्री बैठे थे जो सारनाथ से आ रहे थे। उनकी एक बजे ही भैरहवां

से काठमांडू के लिए प्लेन थी। टूरिस्ट गाइड जितेंद्र ने बताया कि सभी विदेशी पर्यटक सारनाथ से भ्रमण कर आए थे। उन्हें भैरहवां से काठमांडू के लिए जाना था। उनकी प्लेन की टिकट भी पहले से बुक  थी, लेकिन

जाम में फंसने के चलते सभी को न सिर्फ आर्थिक, बल्कि अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। प्लेन छूटने एवं साढ़े चार घंटा विलंब होने से उनकी सभी तैयारी धरी की धरी रह गई। गाजीपुर निवासी विनोद

कुमार ने बताया कि उन्हें गाजीपुर से 100 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में जाने के लिए बस पकड़नी थी। वहां जाने के लिए पांच बजे के बाद कोई वाहन नहीं मिलता। इसके चलते उन्हें अपनी रात स्टेशन पर ही गुजारनी

 पड़ेगी। किशोर यादव ने बताया कि वह घर से कचहरी जाकर अपने मुकदमे की पैरवी करने की तैयारी में निकले थे लेकिन जाम में फंसने के चलते उनकी तारीख छूट गई। जाम में स्कूली बच्चों से लेकर फंसने वाले

यात्री जाम करने वालों को ही कोस रहे थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed