फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   told how development

प्रधानों को बताया, कैसे करें विकास

Sat, 19 Mar 2016 11:57 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sat, 19 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
told how development
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित प्रधानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद प्रधान।
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं और उसके क्रियान्वयन का प्रशिक्षण नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल में दिया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन बचे हुए चार ब्लाकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। शनिवार को हुए प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी एवं समाज कल्याण अधिकारी विजय यादव पहुंचे। 
विज्ञापन



बता दें कि पहले दिन प्रधानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीपीआरओ को छोड़कर अन्य किसी बड़े अधिकारी के न पहुंचने की खबर अमर उजाला में शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद शनिवार को सीडीओ और समाज कल्याण अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन



चार ब्लाकों दोहरीघाट, घोसी,  बड़रांव, रतनपुरा तथा परदहा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों के विकास  योजना तैयार करने एवं उसको भारत सरकार द्वारा तैयार किए गए साफ्टवेयर  जैसे- प्लान प्लस पर कार्ययोजना अपलोड करना तत्पश्चात एक्शन साफ्ट पर प्रत्येक कार्य की आईडी का निर्माण तथा प्रिया साफ्ट पर व्यय के अपलोडिंग  के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के अंतर्गत संपादित किए जाने वाले समस्त गतिविधियों के बारे में ग्राम प्रधानों को बताया गया। इस अवसर पर मुुख्य अतिथि जिला पंचायत अंशा यादव ने विकास योजनाओं के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन में ग्राम पंचायत के सक्रिय योगदान के संबंध में बताया।


प्रभारी जिलाधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी ने जनपद स्तर पर संचालित समस्त कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उप निदेशक (पंचायत) आजमगढ़ मंडल ने पंचायत विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।



समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने अपने विभाग से  सम्बन्धित कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला पंचायत राज  अधिकारी, प्रदीप कुमार द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के बारे में जानकारी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed