{"_id":"5c17dda5bdec225725362a1f","slug":"toddy-ambedkar-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा
Mon, 17 Dec 2018 11:02 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतिमा को मरम्मत करवाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय लखंसी थाना क्षेत्र के हांसपुर गांव में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को रविवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया। जानकारी होते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फौरन क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई तब जाकर लोग शांत हुए। उधर, ग्रामीणों का कहना था कि इससे पहले भी एक बार प्रतिमा क्षतिग्रस्त का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था।
सोमवार को सुबह थानाध्यक्ष सरायलखंसी भगत सिंह को ग्रामीणों ने आंबेडकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी। जिस पर वह पुलिस फ ोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। आक्रोशित ग्रामीणों ने ऐसे अराजकतत्वो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जो बराबर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। गांव के आक्रोशित अरविंद, दीपक, ब्रिजेश आकाश, अंकित सोनू, रविंद्र नाथ, रीतेश, पारस, श्यामदेव, विकास, राहुल, खरपत्तू, राजू आदि ने बताया कि यह दूसरी बार प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। पुलिस को ऐसा करने वालों के नाम सामने लाने चाहिए। उधर, आंबेडकर प्रतिमा को बनवाने के लिए पुलिस ने आनन-फानन में राजमिस्त्री और मजदूरों को बुलवाया। कुछ देर में में क्षतिग्रस्त प्रतिमा ठीक कराई गई। तब जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए।
इस बाबत सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। कहा कि ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि इससे पहले भी आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई थी। बताया कि स्थानीय पुलिस को चौकसी बरतने का आदेश दिया गया है। साथ ही इसकी जानकारी जुटाने को भी कहा गया है जो माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे।