{"_id":"683b4be2c5de86fc1e0c5a77","slug":"today-the-exam-will-be-conducted-under-the-surveillance-mau-news-c-295-1-svns1028-128660-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आज 12 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आज 12 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 को नकलविहीन कराने की तैयारियां शनिवार को पूरी हो गई। रविवार को जिले के 12 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा पर नजर रखने के लिए प्रत्येक दो परीक्षा केंद्रों पर एक केंद्र प्रतिनिधि और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा में 6020 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले एक घंटे पहुंचना होगा। दोनों पालियों में बाटोमैट्रिक हाजिरी लगेगी।
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए डीसीएसके पीजी काॅलेज, डीएवी इंटर काॅलेज, तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज, बाबा थानीदास ग्रामीण विद्यापीठ इंटर काॅलेज अमिला, सर्वोदय पीजी काॅलेज घोसी, भदांव इंटर कॉलेज थलईपुर, नेहरु इंटर कॉलेज रतनपुरा, सोनीधापा बालिका इंटर काॅलेज, बाबू इंटर काॅलेज कोपागंज, टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना, संत गणिनाथ पीजी कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना सहित जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा 24 पर्यवेक्षक, तीन जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को नकलविहीन कराया जाएगा।