फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tobacco

‘तंबाकू के सेवन की रोकथाम जरूरी’

Sun, 31 May 2020 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Tobacco
नगर के सहादतपुरा स्थित शारदा नारायन अस्पताल में आईएमए के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस ? - फोटो : MAU
मऊ। विश्व तंबाकू दिवस पर स्वास्थ्य विभाग सहित कई निजी अस्पतालों तथा संगठनों की तरफ से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान आईएमए नेे कैंसर से जंग जीतने वाले अजय कुमार सिंह को सम्मानित किया। आईएमए तथा शारदा नारायन हॉस्पिटल में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा कि तंबाकू के सेवन की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। भारत में छह लाख लोगों की मौत धूम्रपान से होती है। इस दौरान आईएमए ने कैंसर को हरा कर जिंदगी की जंग जितने वाले अजय कुमार सिंह को सम्मानित किय। इस दौरान डॉ. राहुल कुमार, सचिव डॉ. सीएस साहनी, डॉ. सतीश, डॉ. गुलाम, शिवकुमार सिंह, मनीष शर्मा, आलोक सिंह शामिल रहे। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मुरारी लाल केडिया के नेतृत्व में बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में आयुष काढ़ा वितरित किया गया। सदस्यों ने कोपागंज, सहरोज, सहादतपुरा, फातिमा चौराहे पर इसका वितरण किया। परिषद के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मनीष राय ने कहा कि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से जल्द स्वस्थ होने की संभावना कम हो जाती है। कहा कि नशा का त्याग कर काढ़े का प्रतिदिन प्रयोग करें। ताकि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed