{"_id":"69f8eb478dc6a26af405e2d4","slug":"thunderstorm-and-rain-bring-relief-from-heat-power-supply-disrupted-mau-news-c-295-1-svns1028-144969-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आंधी-बारिश से गर्मी से मिली राहत, बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आंधी-बारिश से गर्मी से मिली राहत, बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी चलने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खराब मौसम के कारण कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
आंधी के दौरान कहीं बूंदाबांदी और कहीं बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को आकाश में बादल छाए रहे और धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। दोपहर बाद अचानक धूल भरी आंधी से अफरा-तफरी मची।
खेतों में काम कर रहे किसान आंधी से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश में जुट गए। घने बादल और तेज हवाओं के कारण धूल का गुबार चारों ओर फैल गया, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों और पैदल चलने वालों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण नगर सहित जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी बीच कहीं बूंदाबांदी और कहीं बारिश होने से आद्रता बढ़ी और मौसम ठंडा रहा। रविवार का तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस, आद्रता 55 प्रतिशत, हवा की गति 16 किमी/घंटा।
सूरजपुर : मधुबन तहसील क्षेत्र के विभूति नारायण इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के सामने बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेट के सामने सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे जलभराव और बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से विद्यालय आते-जाते हैं, लेकिन जलभराव के कारण उन्हें पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
फिसलकर गिरने का खतरा भी बना रहता है, खासकर रात के समय जब गड्ढे दिखाई नहीं देते। क्षेत्र के राजकुमार, बृजेश राय और चितरंजन ने कहा कि अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिए गए, लेकिन मामले को अब तक लटकाया गया है।
सोमवार का तापमान और मौसम
अधिकतम तापमान : 34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान : 22 डिग्री सेल्सियस
आद्रता : 78 प्रतिशत
हवा की गति : 19 किमी/घंटा