{"_id":"5c6d961abdec2217fc33f034","slug":"three-threw-death-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ने लगाया मौत को गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ने लगाया मौत को गले
Wed, 20 Feb 2019 11:32 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
hanging
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विसुनपुर गांव में बुधवार को एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी मुहल्ले में 30 वर्षीया एक महिला ने दिन में अपने घर में फांसी लगा ली। जबकि घोसी कोतवाली के टांड़ी गांव की एक महिला ने गृह कलह से तंग आकर जहर खा लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी स्थित राजपूत नगर में मंगलवार की दोपहर तीन बजे ज्योति जायसवाल 30 पत्नी सुजीत जायसवाल ने फांसी लगा ली। ज्योति का पति घर पहुंचा तो पत्नी फांसी के फंदे से झूल रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा गांव में है। पिता विजय शंकर जायसवाल ने सात साल पहले भीटी निवासी श्रीचंद जायसवाल के बेटे सुजीत से उसकी शादी कराई थी। ज्योति के दो बेटे हैं।
बढुआ गोदाम : घोसी कोतवाली क्षेत्र के टाडी गांव में सोमवार को परिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने सल्फास खा लिया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसीरेफर कर दिया।रास्ते में उसकी मौत हो गई। चांदनी चौहान 22 पत्नी योगेंद्र चौहान घोसी कोतवाली क्षेत्र के डाडी गांव की निवासी है। उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। चांदनी ने रात में सल् ास खा लिया। परिजन शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
कोपागंज : देवकली विशुनपुर के हरिजन बस्ती में मंगलवार की देर शाम मेला देखने जाने के लिए पिता ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने पंखे के लिए छत पर लगे बांस में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह कक्षा आठ का छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। मंगलवार की शाम हरिजन बस्ती के निवासी श्याम लाल अपने लडकों के साथ रविदास जयंती पर गांव से थोड़ी दूर हाईवे पर स्थित अम्बेडकर पार्क में मेला देखने जा रहा था।
उसके सबसे छोटे बेटे रणवीर 14 वर्ष ने पिता से मेला घूमने के लिए रुपए मांगे। पिता ने डांटा और रुपए नहीं दिए तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अखिलेश कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।