{"_id":"5f0b3e158ebc3e63a73bdffb","slug":"three-out-of-corona-infected-including-teenager-kept-in-child-protection-home-mau-news-vns5354324106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल संरक्षण गृह में रखा किशोर सहित तीन निकले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल संरक्षण गृह में रखा किशोर सहित तीन निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मऊ। 24 घंटे के राहत के बाद फिर बीएचयू से मिली तीन रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। इसमें एक बाल संरक्षण गृह में रखा गया किशोर तथा नगर के दो अलग अलग मुहल्लों में रहने वाले लोग दो संक्रमित मिले हैं। तीन नए मरीजों के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 259 पहुंच गई गई है। इसमें 134 मरीज सक्रिय है, जिनका उपचार कोविड अस्पतालों में चल रहा हैं। वहीं 122 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बीएचयू से मिली तीन रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसमें एक नगर के बाल संरक्षण गृह में रखा गया किशोर संक्रमित मिला है। मरीज का सैंपल बीते पांच जुलाई को भेेजा गया था। वहीं नगर क्षेत्र के मदनपुरा मुहल्ले निवासी महिला कोरोना संक्रमित मिली है। जबकि नगर के औरंगाबाद निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। इन दोनों का भी सैंपल पांच जुलाई को भेजा गया था।
बोले कि तीन मरीजों को कोविड अस्पताल भेजने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि वहीं दो रिपोर्ट लखनऊ से मिली है। बोले कि एक मरीज कोपागंज ब्लाक के जफरपुर निवासी है, जबकि दूसरा परदहा ब्लाक के आदेडीह गांव निवासी है। वहीं एक मरीज गोरखपुर में जांच के दौरान पॉजिटिव मिला है। जो कि मधुबन तहसील के कटघरा शंकर निवासी है।
विज्ञापन
जिले में छह मरीज मिलने से कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 259 पहुंच गई हैं। इसमें 122 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, वहीं 134 मरीजों का उपचार चल रहा हैं। जबकि तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद मिली है। बोले कि शनिवार तक 9923 संदिग्धों का सैंपल भेजा जा चुका हैं। इसमें 8295 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं, जिसमें 259 पॉजिटिव तथा शेष निगेटिव मिली हैं।
बाल संरक्षण गृह में मिला 6वां मरीज
मऊ। रविवार को आई तीन पॉजिटिव रिपोर्ट में एक मरीज बाल संरक्षण गृह का हैं। इस मरीज के साथ बाल संरक्षण गृह में अब तक 6 मरीज मिल चुके हैं। इससे पहले 4 जुलाई को मिले 13 मरीजों में 2 मरीज बाल सरंक्षण गृह के कर्मचारी थे। वहीं बीते 28 जून को रखे गए तीन किशोर भी संक्रमित मिले थे।