फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three injured in uncontrollable car collision

बेकाबू कार की टक्कर से तीन घायल

Fri, 03 Dec 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Three injured in uncontrollable car collision
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के थलईपुर चट्टी के पास शुक्रवार की दोपहर में एक कार बेेकाबू कार हो गई। बेकाबू कार चालक ने पहले बाइक में फिर एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की। लेकिन हादसे के बाद भाग रहे आरोपी चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपर्द कर दिया। उधर बेकाबू कार की चपेट में आने से बाइक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। जहां एक की हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे रतनपुरा की तरफ से एक कार मऊ की जा रही थी। जहां कार तेज गति होने के चलते अनियंत्रित हो गई, इससे आगे चल रहे साइकिल सवार रामपुर गांव निवासी अभिषेक राजभर (16) पुत्र सुरेंद्र को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कार ने दिलशादपुर गांव निवासी विपिन राय (29) पुत्र विजय शंकर राय की बाइक में टक्कर मार दिया। इससे विपिन राय तथा सवार दिनेश गुप्ता (48) पुत्र मोतीचंद्र गुप्त घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया। उधर तीनों घायलों को पुलिस ने रतनपुरा सीएचसी लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने अभिषेक को ज्यादा चोटे लगने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed