फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three including a woman died in separate accidents

अलग-अलग हादसों में महिला सहित तीन ने तोड़ा दम

Thu, 20 Oct 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three including a woman died in separate accidents
मऊ। जिले में बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग थानों क्षेत्रों में हुए हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ पर, रानीपुर थाना क्षेत्र के भटौली पर हुए। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सरया गांव में छत से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। तीनों मामले में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर झंझवा निवासी जवाहिर लाल राजभर (42) पुत्र स्व. स्वारथ नगर के माता पोखरा स्थित एक दुकान पर पल्लेदारी का काम करता है। बृहस्पतिवार की सुबह रोजाना की भांति अपने काम पर गांव से साइकिल से आ रहा था। अभी वह शहर कोतवाली के बलिया मोड़ के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र, दो पुत्रियां हैं। इसमें केवल एक पुत्री की शादी हुई है। परिवार का भरण-ोषण की जिम्मेदारी जवाहिर के कंधे पर थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रानीपुर संवाददाता के अनुसार धर्मसीपुर गांव निवासी देवी सरन (60) साइकिल से बाजार से लौट रहे थे। रानीपुर थाना क्षेत्र खुरहट भटौली पशु अस्पताल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सरया गांव में बुधवार को कौशल्या यादव (55) बुधवार दोपहर को छत पर काम करते हुए अचानक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed